कोरबा

पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल और सांसद श्रीमती महंत सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर अतिथियों द्वारा पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 फरवरी से 3 अपै्रल तक किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा का आयोजन कर किशोरी बालिका, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं हेतु मिलेट्स (मोटे अनाज ज्वार बाजरा कोदो कुटकी) श्री अन्न जो आयरन का स्त्रोत है जो माता एवं बच्चे के बेहतर विकास में कारगर है के सबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button