रायपुर/ट्रैक सिटी : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया |
एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की | साथ ही मंत्रीगणों एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की |