कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में एक कार हादसे का शिकार हो गई। यहां हरदीबाजार थाना अंतर्गत भिलाई बाजार चौक पास हादसा हुआ है। जहां फल दुकान का संचालक बाल-बाल बचा है।
जानकारी के अनुसार एक वेगनार कार के चालक नराईबोध निवासी जो की एक हाथ और पैर से पैरालिसिस होने के बावजूद लापरवाही पूर्वक अपनी कार चलाते हुए भिलाई बाजार चौक में लगा फल दुकान पर सीधा गाड़ी को घुसा दिया। दुकान का संचालक मणि शंकर पाटले एवं उसकी पत्नी बाल-बाल बचे। जहां वह बैठता था उसी जगह में गाड़ी जा घुसी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी जानमाल की हानि नहीं हुई है।

