Korba

फूटहामुड़ा पिकनिक स्पॉट में डूबे युवक का मिला शव।

दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बालको क्षेत्र के फूटहामुड़ा में रविवार को पिकनिक मनाने गए वाटरफॉल में लापता हुआ युवक की लाश आज सोमवार को बरामद कर ली गई है। मौके पर बालको पुलिस पहुंची है और पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई है।

रविवार शाम बालकोनगर थाना अंतर्गत फूटहामुड़ा पिकनिक स्थल पर पाड़ीमार-बालको निवासी हरीश बरगे (27) अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। यहां वे वाटरफॉल में नहाने उतर गए। इस दौरान हरीश बरगे पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। हरीश पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। लेकिन अंधेरा हो जाने एवं पानी की गहराई अधिक होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं चल सका। आज सोमवार को फिर युवक की तालाश शुरु की गई, करीब 10 बजे युवक के शव को पानी के भीतर से बाहर निकाला गया है

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button