बलरामपुर

बलरामपुर में अफीम की खेती: 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन ने यहां से भारी मात्रा में अफीम की फसल जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में करीब 1.67 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।

प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 1883 किलो अफीम की फसल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का पंचनामा न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष तैयार कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया को गिरफ्तार किया है, जो अफीम की खेती की रखवाली करते थे। हालांकि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button