कोरबा/कटघोरा

लोनर हाथी के हमले से 70 वर्षीय महिला की हुई मौत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम पतुरियाडांड में लोनर हाथी के हमले से 70 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पतुरियाडांड निवासी सुखमत बाई (70 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जंगल में डोरी बिनने गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे एक लोनर हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

वन विभाग के अनुसार संबंधित लोनर हाथी तीन दिन पूर्व सरगुजा वन मंडल से कटघोरा वन मंडल के केंदई क्षेत्र में पहुंचा है। हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसकी ट्रैकिंग की जा रही है।

कटघोरा वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि लोनर हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मृत्यु हुई है। वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और नियमानुसार तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जंगल नहीं जाने की चेतावनी दी गई है तथा ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए हाथी मित्र दल को भी सक्रिय कर दिया गया है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जंगल की ओर जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button