कोरबा

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से बढ़ेगी रोशनी।

धूप और बारिश से मिलेगी राहत, सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन होगा सुविधाजनक।

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा नगर विधायक लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सीएसईबी चौक पर जिला खनिज न्यास मद से 16.15 लाख रुपये की लागत से निर्मित वेटिंग शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित 195 नवीन स्ट्रीट लाइटों का भी लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं से नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर रोशनी एवं सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

वेटिंग शेड के लोकार्पण अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा और सुलभता को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सीएसईबी चौक पर सिग्नल के दौरान इंतजार करने वाले लोगों को अब तेज धूप और बारिश से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि चौक के दूसरी ओर भी वेटिंग शेड का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण भी शीघ्र पूर्ण होगा। सीएसईबी चौक को व्यवस्थित और सुसज्जित बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिला खनिज न्यास मद से शहरवासियों की सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विकास कार्यों का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर के वार्डों में छोटे-बड़े विकास कार्यों के साथ मुख्य मार्गों के डामरीकरण सहित विभिन्न कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शहरवासियों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

*तीन प्रमुख मार्गों पर 195 नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण*

मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। इनमें राताखार मुख्य मार्ग से पुराने पुल होते हुए मुक्तिधाम तक 44 स्ट्रीट लाइटें, वार्ड क्रमांक 51 एवं 52 में रामनगर चौक से सिपेट होते हुए अयोध्यापुरी तक 80 स्ट्रीट लाइटें तथा वार्ड क्रमांक 58 के सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में जमनीपाली पेट्रोल पंप चौक से कॉरपोरेशन साइट प्रधानमंत्री आवास तक 71 एलईडी स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। रामनगर-अयोध्यापुरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट कार्य की लागत 25.50 लाख रुपये तथा जमनीपाली मार्ग पर कार्य की लागत 25.25 लाख रुपये है।

इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, हीतानंद अग्रवाल, पार्षद राम कुमार साहू, मथुरा चंद्रा, मुकुंद कंवर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, विजय गुप्ता, राजेश राठौर, मनोज लहरे, पार्षद सरोज शांडिल्य, परमिंदर सिंह, अजय चंद्रा, पार्षद फिरथ साहू, एल्डरमैन ईश्वर साहू, रवि चंदेल, अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, आशीष अग्रवाल, संजय कुर्मवंशी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button