NEWS

बलिदानियों की याद में चलेगा मेरी माटी, मेरा देश अभियान, दिल्ली में बनेगी अमृत वाटिका

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने देशव्यापी अभियान की रूपरेखा रखी सामने

देशभर के गांवों में महान सपूतों की स्मृति में लगाए जाएंगे शिलालेख

7,500 कलश के जरिए राजधानी में लाई जाएगी हर कोने से माटी

ट्रैक सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत पूरे देश में अमर बलिदानीयों की याद में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाए जाने की घोषणा की। मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव की गूंज पूरे देश में हर तरफ सुनाई दे रही है । 15 अगस्त निकट आ रहा है। ऐसे में पूरे देश में एक बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान देश के खातिर बलिदान होने वाले वीर सपूतों के लिए है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर में उन लोगों के सम्मान में कार्यक्रम होंगे जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण निछावर किए। वीर बलिदानी यों की स्मृति में देशभर के ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख स्थापित किए जाएंगे। एक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ देश के अलग-अलग कोनों में गांव को मिट्टी के साथ 7,500 कलश दिल्ली लाए जाएंगे।

इस यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लाए जाएंगे। इस मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के निकट एक अमृत वाटिका तैयार की जाएगी यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक और महान अधिक होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश जुड़ा था इस साल भी लोग पूरे उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे।

मन की बात में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा

तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। 10 करोड़ लोग हर साल काशी पहुंच रहे हैं । अयोध्या ,मथुरा व उज्जैन में भी संख्या बढ़ी है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिला है।

अमेरिका से अहम कलाकृतियां का देश लौटना बड़ी बात है। यह ढाई सौ से ढाई हजार साल पुरानी कलाकृतियां हैं। इन प्रयासों से सांस्कृतिक विरासत की चोरी रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी ।

आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान तैयार 60,000 से अधिक अमृत सरोवर मील के पत्थर के रूप में उभरे हैं। 50,000 से अधिक अमृतसर ओवरों पर काम चल रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button