कोरबा

बाइक निकालने को लेकर खूनी झड़प, बारात में बवाल 3 के सिर फूटे- FIR दर्ज।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बारात में हंगामा मच गया। गाड़ी निकालने की बात को लेकर बारात में शामिल लोगों ने तीन लोगों का माथा और सिर फोड़ दिया। लहूलुहान तीनों लोगों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक अग्रसेन भवन से बारात निकली थी। इस दौरान जय स्तम्भ चौक के पास नरेंद्र ज्वेलर्स के सामने जाम लग गया था। बारात के बीच से रात करीब 10:30 बजे बाइक निकालने के दौरान हुए विवाद में दो युवक दाऊद अली व दानिश अली को बारातियों ने जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने हाथ-मुक्कों के साथ-साथ सड़क किनारे पड़े ईंट और पत्थरों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले में दोनों भाईयों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में 8 टांके लगाने पड़े।

बारातियों ने इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक पिंटू गुप्ता (निवासी चिरी, मध्य प्रदेश) के साथ भी मारपीट की। उसका भी माथा फूट गया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। घटना के बाद पीड़ितों ने कटघोरा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए मामले की गंभीरता को देखते आरोपी अमित मित्तल, नितेश मित्तल एवं अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button