कोरबा

“बेहतर भारत की बुनियाद” में कोरबा जिले के पदाधिकारियों ने लिया भाग राजनीति में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन “बेहतर भारत की बुनियाद” कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों के युवा कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिया। राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए युवाओं से सीधा संवाद किया। देश की राजधानी में युवाओं की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी।

युवक कांग्रेस कोरबा शहर की जिला उपाध्यक्ष प्राची दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 से 28 जुलाई तक यह अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी व राष्ट्रीय प्रभारी व एआईसीसी सचिव कृष्णा अल्लावारू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया संवाद
प्राची ने बताया कि बेंगलुरु में 3 दिन तक चले राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तथा उपमुख्यमंत्री व कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अधिवेशन का शुभारंभ किया तथा युवाओं को संबोधित भी किया इसके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए युवाओं से सीधा संवाद किया। राहुल गांधी देश की राजनीति में युवाओं की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी। केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष आगे लाने के लिए युवाओं को सचेत किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रवक्ताओं ने अपने विचार रखे।

प्राची ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के द्वारा बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष से आए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय,प्रदेश,जिला व विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ मुझे भी शामिल होने का अवसर मिला। 3 दिन तक चले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी अच्छा मार्गदर्शन मिला है तथा युवा कांग्रेस संगठन देश भर में मजबूत होगा।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया , कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार ,दिग्विजय सिंह ,सचिन पायलेट ,राजा बरार ,मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा,अलका लांबा,अभिनेता सुशांत सिंह,कृष्णा अल्लारू जी,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास,विजेंदर सिंह ,विधायक जित्तू पटवारी ,कन्हैया कुमार, एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर, बिहार के प्रभारी महासचिव भक्त चरणदास, ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर राजा बराड, कांग्रेस पार्टी के ट्रेनिंग इंचार्ज सचिन राव, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी,पूर्णचंद कोको पाढ़ी के साथ वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन युवा कांग्रेसयो को प्राप्त हुआ।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button