कोरबा

ब्रेकिंग न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

सक्ती/कोरबा (ट्रैक सिटी)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक युवक की मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान दीपक रात्रे (पिता – उमाशंकर रात्रे) के रूप में बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, दीपक रात्रे मूल रूप से मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बुंदेली के निवासी थे। वर्तमान में वे अपने मामा के गांव हरदीडीह में रह रहे थे। रोज़गार की तलाश में वे जम्मू-कश्मीर गए थे और वहां एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी का कार्य कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि कुलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के दौरान दीपक इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
हालांकि, जिला प्रशासन अथवा संबंधित सरकारी एजेंसियों की ओर से अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन द्वारा पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अधिकारियों की ओर से पुष्टि होने के बाद मृतक के पार्थिव शरीर को गृह ग्राम लाने की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी सामने आने की संभावना है।
ट्रैक सिटी इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि या नया अपडेट प्राप्त होगा, उसे सबसे पहले साझा किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button