कोरबा (ट्रैक सिटी) गणेशोत्सव भारत के सबसे प्रमुख और धूमधाम से मनाया जाने वाले त्योहारों में से एक है। इसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है जब भक्ति बडे श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। 10 दिनों तक यह उत्सव पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन इसका समापन गणेश विसर्जन के साथ होता है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपूत चौक पुरानी बस्ती में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। 10 दिनों तक भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की गई। हवन पूजन उपरांत मंगलवार को गणपति विसर्जन से पहले भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा और आराधना की। इसके बाद बप्पा की मूर्ति का विसर्जन शुभ मुहूर्त में किया गया। विसर्जन पूर्व बस्ती के महिलाओं बच्चों और पुरुषों ने करमा नृत्य और डीजे के साथ थिरकते हुए पुरानी बस्ती, रानी रोड, इतवारी बाजार, मेंन रोड, गांधी चौक से भ्रमण करते हुए हसदेव तट पर विदाई दी। यह दिन बहुत ही भावुक और महत्वपूर्ण होता है क्योंकि भक्त गणपति बप्पा को विदा करते हैं और उनसे अगले वर्ष जल्दी लौटने की प्रार्थना करते हैं।

