Korba

भाजपा कोरबा ने किए 5 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों की घोषणा, संगठन विस्तार को मिली गति

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पाँच मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी की सहमति से की गई। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा जारी अधिकृत पत्र में इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इस घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button