कोरबा

भाजपा जिला कोरबा को मिलेगा भव्य ‘अटल स्मृति भवन’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे भूमि पूजन

कोरबा (ट्रैक सिटी) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में उत्साह और उल्लास चरम पर है। 02 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे, पुलिस लाइन के सामने रिसदी रोड, कोरबा में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं भूमि पूजन कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

यह भवन भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक सोच से प्रेरित होकर निर्मित किया जा रहा है। अटल जी का विचार था कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है, और उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए यह भवन भाजपा के वैचारिक एवं संगठनात्मक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

दिग्गज नेताओं की ऐतिहासिक उपस्थिति

इस अवसर पर मा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मा. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के हाथों होगा भूमि पूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा भूमि पूजन किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान आरएसएस से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी अलग कार्यक्रम में उपस्थिति की चर्चा है, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई है।

अटल जी के विचारों से प्रेरित होकर संगठन को नई दिशा देगा ‘अटल स्मृति भवन’

“अटल स्मृति भवन” का प्रस्तावित स्वरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जो प्रशिक्षण, संगठनात्मक बैठकों और वैचारिक संवाद का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह भवन अटल जी के राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा भाव के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। भवन के मॉडल को देखकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश, गर्व और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना

इस पूरे आयोजन की रूपरेखा, तैयारी और सफल क्रियान्वयन में भाजपा जिला अध्यक्षगोपाल मोदी की सक्रिय भूमिका को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से सराहा जा रहा है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा ने संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और सक्रियता के नए मानक स्थापित किए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा भाजपा निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button