Raipur

भाजपा प्रदेश महामंत्री के होली मिलन में जमकर उड़े अबीर गुलाल

खुशियों का रंग भरते हुए छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने लें संकल्प- संजय श्रीवास्तव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 24 मार्च को होलिका उत्सव का आयोजन किया जिसने जमकर अबीर गुलाल उड़ा कर् खुशियों के रंग बिखेरे गए। आयोजित होलिका उत्सव में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकार जगत, व्यापारी वर्ग सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और होली के रंग में सराबोर रहे। इस होली मिलन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फॉग गीतों की सांस्कृतिक रंगों से ओत-प्रोत श्रृंखला के साथ ही साथ मुख्य रूप से होलिका दहन एवं पूजन कार्यक्रम रहा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश वासियों को होली के पावन पर्व पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी इस होली इस बात का संकल्प लें की जैसे होली में विभिन्न रंगों की मस्ती में हम सराबोर होते हैं होली उत्सव का आनंद लेते हैं वैसे ही अपने आस पास पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, संस्कृति को आनंद के साथ आगे बढ़ते हुए हमेशा छत्तीसगढ़ के प्रगति के लिए प्रयास करेंगे और खुशियों का रंग भरते हुए सभी के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने काम करेंगे। उन्होंने होलिका उत्सव को एक जुटता और भाईचारे का पर्व बताते हुए कहा की होली के खुशियों का रंग सभी भेद को मिटा कर खुशियां बिखेरता हैं आनंदित करता हैं और छत्तीसगढ़ के मनखे मनखे एक समान की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की और कहा की आइए हम सभी इस उत्सव को भाईचारे सौहाद्र और शांति के प्रतीक के रूप में मनाएं।

इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, डॉ पूर्णेंदु सक्सेना, जयंती पटेल, छगनलाल मुंदड़ा, अशोक पांडेय, सुभाष तिवारी, बजरंग खंडेलवाल, मुरली शर्मा, गोपी साहू, सीमा संतोष साहू, गोविंदा गुप्ता, सहित पार्षद गण, भाजपा नेता, गणमान्य नागरिक सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और होलिका उत्सव मनाया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button