कोरबा

भाजपा युवा नेता विकास रंजन महतो के जन्मदिन पर सरईसिंगार स्कूल में बच्चों संग मनाया गया न्योताभोज

कोरबा (ट्रैक सिटी) भाजपा के युवा नेता विकास रंजन महतो के जन्मदिन का उत्सव प्राथमिक शाला सरईसिंगार में विशेष अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा के नेतृत्व में बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाने से हुई। इसके बाद बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजनों—खीर, पुरी, चावल, दाल, सब्जी, केला, लड्डू और केक का विशेष भोज परोसा गया।

न्योताभोज कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री छोटे लाल पटेल, भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बजरंग यादव, भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर, सरईसिंगार सरपंच सोनसाय भैना, हरदी बाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर, प्रधान पाठक राजकुमार निर्मलकर, शिक्षिका श्रीमती वसुंधरा कुर्रे एवं श्रीमती लक्ष्मी बाई भानु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार एवं सभी विद्यार्थियों ने भाजपा युवा नेता विकास रंजन महतो को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। बच्चों ने खुशी-खुशी कार्यक्रम में भाग लिया और यह दिन उनके लिए यादगार बन गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button