कोरबा

भारतमाला सड़क में कार पलटने से कोरबा का व्यापारी हुआ घायल, झपकी आने से हुआ हादसा।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भारतमाला मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कोरबा के व्यापारी घायल हुए हैं। वहीं वाहन चालक की जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार महिंद्रा बोलेरो न्यूओ (वाहन क्रमांक CG 12 BJ 8333) में कोरबा के सीतामणी मुख्य मार्ग निवासी गौरव अग्रवाल सवार थे। वे स्वयं वाहन चला रहे थे और बिलासपुर से कोरबा वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि रास्ते में झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में घायल गौरव अग्रवाल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाने में पदस्थ एएसआई कृपा शंकर दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घायल का हालचाल लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button