NEWS

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण देश भर के पंद्रह भू-विरासत स्थलों पर स्वच्छता अभियान का करेगा आयोजन

 2 से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 किया जाएगा शुरू

 Delhi. भारत सरकार की एक पहल के अंतर्गत विशेष अभियान 3.0 के भाग के रूप में खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने देश भर के पंद्रह भू-विरासत स्थलों पर स्वच्छता अभियान आयोजित करने की योजना बनाई है। इस अभियान के दौरान स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देने, लंबित मामलों को न्यूनतम करने, स्वच्छता को संस्थागत पहल बनाने, आंतरिक निगरानी तंत्र को सशक्त करने, सरकारी कार्यालयों में बेहतर तरीके से अभिलेख प्रबंधन रखने और दस्तावेजों वाले रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने जैसे प्रमुख कार्यों को पूरा किया जाने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अक्टूबर 2022 के दौरान विशेष अभियान 2.0 के तहत देश भर में अपने कार्यालयों में 89 सफाई कार्यक्रम संचालित किये थे और 2,25,135 पुरानी फाइलों को हटाया था। इसके अलावा सक्रैप निपटान के माध्यम से 1,58,69,544/- रुपये का राजस्व भी अर्जित किया गया था।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने स्वच्छ भारत मिशन की भावना को आगे बढ़ाने के लिए 15.09.2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया था और यह राष्ट्रपिता की जयंती 2 अक्टूबर, 2023 को स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में अपने सभी क्षेत्रीय एवं बाहरी कार्यालयों में विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण आम जनता के बीच स्वच्छता की भावना को विस्तार देने और उन्हें देश के भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों को संरक्षित करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से भू-विरासत स्थलों पर 2 से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह अभियान सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपार पर्यटन क्षमता उत्पन्न करने और क्षेत्रों में आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करने में भी सहायता करेगा।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस अवधि के दौरान स्वच्छता अभियान आयोजित करने के लिए कुल पंद्रह भू-विरासत स्थलों (अनुलग्नक-1) की पहचान की है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2023 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में निघोज-प्राकृतिक गड्ढों वाले भू-विरासत स्थल से हो रही है।

भूविरासत स्थलों के बारे में जानकारी

भारत की प्रचुर विरासत में  केवल भारतीय इतिहाससंस्कृति  परंपराओं में निहित लुभावनी आकर्षक एवं विविध स्थापत्य शैली शामिल हैंबल्कि मंत्रमुग्ध करने वाले और रमणीय भूवैज्ञानिक स्मारक तथा परिदृश्य भी शामिल हैं। प्रकृति की इन भव्य रचनाओं को सतह के साथसाथ धरती के गहरे हिस्से में चल रही विभिन्न भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं का चित्रण माना जाता है। इन अद्वितीय भूवैज्ञानिक एवं भूरूपात्मक विशेषताओं को भूविरासत स्थलों के रूप में नामित किया गया है और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षणभूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यों तथा अनुसंधान के क्षेत्र में एक अग्रणी संगठन है। इसे भावी पीढ़ियों के लिए इन स्थलों को संरक्षित करने के अपने प्रयासों पर गर्व है।

भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों को प्राकृतिक क्षरण या मानवजनित हस्तक्षेप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जियोपार्क तथा स्मारकों के रूप में घोषित क्षेत्रों में भूपर्यटन के माध्यम से भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों को लोकप्रिय बनाने का कार्य लंबे समय से दुनिया भर में किया जा रहा है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण देश में असाधारण भूवैज्ञानिक महत्व या शानदार भूआकृति रखने वाले स्थलों की पहचान करने और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्य करता है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अब तक कुल 92 ऐसे भूविरासत स्थलों की पहचान की है और इनमें से कुछ को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के रूप में भी मान्यता प्राप्त हो चुकी है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के बारे में जानकारी

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआईकी स्थापना वर्ष 1851 में मुख्य रूप से रेलवे के लिए कोयला भंडार खोजने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले कुछ वर्षों मेंजीएसआई  केवल देश में विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक भूविज्ञान जानकारी के केंद्र के रूप में विकसित हुआ हैबल्कि यह अंतरराष्ट्रीय ख्याति के भूवैज्ञानिक संगठन का दर्जा भी प्राप्त कर चुका है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मुख्य कार्य राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक सूचनाओं एवं खनिज संसाधन मूल्यांकन और अद्यतन करना है। इन सभी उद्देश्यों को जमीनी सर्वेक्षणहवाई एवं समुद्री सर्वेक्षणखनिज पूर्वेक्षण  जांचबहुविषयक भूवैज्ञानिकभूतकनीकीभूपर्यावरणीय तथा प्राकृतिक खतरों के अध्ययन के साथसाथ ग्लेशियोलॉजिकलसीस्मोटेक्टोनिक और मौलिक भूविज्ञान की अन्य शाखाओं के माध्यम से पूरा किया जाता है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की दीर्घकालिक प्राथमिकता वस्तुनिष्ठनिष्पक्ष एवं अद्यतित भूवैज्ञानिक विशेषज्ञता और सभी प्रकार की भूवैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना हैजो देश की वाणिज्यिक तथा सामाजिकआर्थिक आवश्यकताओं पर नीतिगत निर्णय लेने में सहायता करती है। यह संगठन नवीनतम और सबसे अधिक लागत प्रभावी तकनीकों एवं पद्धतियों का उपयोग करके भूवैज्ञानिकभूभौतिकीय तथा भूरासायनिक सर्वेक्षणों के माध्यम से कार्य करता है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण वर्तमान में इन संसाधनों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण और सामरिक महत्त्व के खनिजों की जांच तथा भूस्खलन पर प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली स्थापित करने पर जोर देता है।

सर्वेक्षण और मानचित्रण के कार्य में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मुख्य क्षमता स्थानिक डेटाबेस (रिमोट सेंसिंग के माध्यम से प्राप्त डेटाबेस सहितककी अभिवृद्धिप्रबंधनसमन्वय एवं उपयोग के माध्यम से लगातार बढ़ाई जाती है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक ‘भंडार‘ के रूप में कार्य करता है और भूसूचना विज्ञान क्षेत्र में अन्य हितधारकों के साथ सहयोग के माध्यम से भूवैज्ञानिक सूचना तथा स्थानिक डेटा के प्रसार के लिए नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल करता है।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मुख्यालय कोलकाता में है और इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊजयपुरनागपुरहैदराबादशिलांग तथा कोलकाता में स्थित हैं। इसके राज्य इकाई कार्यालय देश के लगभग सभी राज्यों में कार्यरत हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है।

अनुलग्नक-I

विशेष अभियान 3.0 के लिए चयनित किये गए भू-विरासत/भू-पर्यटन स्थलों की सूची

क्र.सं.राज्यस्थल का नामआयोजन की प्रस्तावित तिथि
उत्तरी क्षेत्र
01उत्तर प्रदेशसलखन जीवाश्म पार्क18 अक्टूबर, 2023
दक्षिणी क्षेत्र
02कर्नाटकमारादीहल्ली तकिया लावा5 अक्टूबर, 2023
03पायरोक्लास्टिक्स और पिलो लावा, पेडापल्ली-कोलार गोल्ड फील्ड19 अक्टूबर, 2023
04केरलअंगदिपुरम लेटराइट6 अक्टूबर, 2023
05आंध्र प्रदेशवजरा करूर किम्बरलाइट फील्ड30 अक्टूबर, 2023
06तमिलनाडुचार्नोकाइट, सेंट थॉमस माउंट4 अक्टूबर, 2023
07सत्तनूर नेशनल फॉसिल वुड पार्क27 अक्टूबर, 2023
पूर्वी क्षेत्र
08बिहारबराबर गुफाएं9 अक्टूबर, 2023
09झारखंडदुधिनाला10 अक्टूबर, 2023
पश्चिमी क्षेत्र
10राजस्थानकिशनगढ़ नेफलाइन सिनाइट13 अक्टूबर, 2023
11गुजरातएडी करंट मार्किंग, कडाना बांध16 अक्टूबर, 2023
केन्द्रीय क्षेत्र
12मध्य प्रदेशभेड़ाघाट संगमरमर की चट्टानें17 अक्टूबर, 2023
13महाराष्ट्रनिघोज-प्राकृतिक गड्ढे2 अक्टूबर, 2023
उत्तर पूर्व क्षेत्र
14मेघालयमाम्लुह गुफा26 अक्टूबर, 2023
15त्रिपुराउनाकोटि की खूबसूरत पत्थर की नक्काशी25 अक्टूबर, 2023

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button