रायपुर

भ्रष्टाचार कांग्रेस का स्वभाव है, पर झूठ से सत्य नहीं दबेगा: विकास मरकाम

 

रायपुर : भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा “जिसकी जैसी आंख, वैसी उसकी दृष्टि” चूंकि कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी है, कोयला से लेकर शराब तक, PSC से लेकर बोरे बासी तक, गोबर से लेकर महादेव सट्टा तक इसलिए उसे एक कर्मठ और निष्ठावान मुख्यमंत्री में भी भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है। यह बड़ी विडंबना और हास्यास्पद है जो खरीदी हुई ही नहीं उसका स्क्रीन शॉट भ्रम फैलाने के लिए कर रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को शर्म आना चाहिए। बलौदाबाजार जिले के आदिवासी विकास विभाग की छात्रावास हेतु ‘वाटर जग’ खरीदी को लेकर जो भ्रामक पोस्ट कांग्रेस नेताओं और उनके आईटी सेल द्वारा फैलाई गई है, वह पूरी तरह तथ्यहीन, दुर्भावनापूर्ण और आदिवासी समाज के स्वाभिमान पर हमला है। आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बदनाम करने के उद्देश्य से कांग्रेस अब फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर कूटरचित अपराधिक षडयंत्र करने लगी है।

जबकि तथ्य यह हैं –

• वाटर जग खरीदी का प्रस्ताव 23 फरवरी 2025 को जेम पोर्टल पर ही निरस्त कर दिया गया था।

• ना कोई भुगतान हुआ, ना ही कोई आपूर्ति। कुल ₹51 लाख की संभावित राशि केवल प्रारंभिक तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा थी।

• जेम पोर्टल की प्रक्रिया में मूल्य और गुणवत्ता की जांच के बाद ही अंतिम स्वीकृति दी जाती है। इस प्रकिया का पालन करते हुए 200 ₹ में जग की खरीदी की गई है।

• छात्रों के हितों और आदिवासी बच्चों के अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता है, हर खरीदी भंडार क्रय नियमों के तहत होती है।

मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की समस्या यह है कि छत्तीसगढ़ को पहली बार एक वास्तविक, जमीनी, आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है ये बात कांग्रेस और उसके शहजादे राहुल गांधी को हज़म नहीं हो रहा। जिस कांग्रेस ने आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव का विरोध किया, आज वही पार्टी आदिवासी बच्चों के संसाधनों को लेकर झूठ फैला रही है। अब कांग्रेस की आदिवासी विरोधी साजिश अब अब खुलकर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कांग्रेस आदिवासियों के चप्पल से लेकर उनका 32% आरक्षण छीनने वाली पार्टी है, कांग्रेस आदिवासियों स्थानीय भर्ती का अधिकार छीनने से लेकर DMF के पैसा को गांधी परिवार को भेजने वाली पार्टी है।

कांग्रेस का आईटी सेल जानबूझकर एक निरस्त प्रस्ताव को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है ताकि प्रदेश की ईमानदार और पारदर्शी भाजपा सरकार को बदनाम किया जा सके। यह कोई पहला मामला नहीं है – राहुल गांधी का बार-बार छत्तीसगढ़ आकर जनजातीय समाज को भड़काना, आदिवासी मुख्यमंत्री को “कठपुतली” कहना, और आदिवासी सम्मान को अपमानित करना अब कांग्रेस की रणनीति बन चुकी है।

विकास मरकाम ने कहा कि अजजा मोर्चा कल 18 जुलाई को दोपहर 3 बजे अम्बेडकर चौक, रायपुर में राहुल गांधी इशारे पर हो रहे आदिवासी स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने के साजिश के खिलाफ पुतला दहन करेगी और प्रदेश के आदिवासी, ईमानदार मुख्यमंत्री के साजिशकर्ताओं को जनता के सामने बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता को भरोसा दिलाती है कि आदिवासी गौरव, छात्र हित और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस अपने झूठ, भ्रम और आदिवासी विरोधी मानसिकता के कारण जनता से पूरी तरह कट चुकी है। भ्रष्टाचार कांग्रेस का स्वभाव है, पर झूठ से सत्य नहीं दबेगा अब झूठ की राजनीति नहीं चलेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button