रायपुर (ट्रैक सिटी)/ भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को सहयोग केंद्र में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनके आवेदनों का निराकरण किया। इस दौरान सहयोग केंद्र में लगभग 100 लोग पहुंचे और विभिन्न विषयों से जुड़े 36 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया गया। इस दौरान सहयोग केंद्र में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने मौजूद रहे।

