Korba

मच्छरदानी के अंदर घुस बैठा 5 फिट बड़ा जहरीला नाग,रेस्क्यू ऑपरेशन देख कर परिवारों वालो की अटकी सांसे।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में शुक्रवार की रात मानिकपुर के एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जहरीला नाग रात के समय मच्छरदानी में घुस आया। यह घटना तब सामने आई जब घर के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक मच्छरदानी के अंदर हलचल महसूस होने पर उन्होंने देखा कि एक 5 फिट बड़ा जहरीला नाग फूंकार मार रहा था जो कि उसमें फंसा हुआ था।

परिवार के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प रेस्क्यू टीम को दी। कुछ ही देर में स्नेक रेस्क्यूर अतुल सोनी उमेश यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला। हालांकि समय रहते सांप को देख लिया जिससे बड़ी दुर्घटना नहीं घटी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरा परिवार दहशत में था, लेकिन रेस्क्यू टीम ने बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। तब जाके परिवार वालों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्रों ने लोगों से अपील की है कि सोने से पहले मच्छरदानी बिस्तर की अच्छे से जांच करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button