कोरबा

महापौर संजू देवी राजपूत ने सपरिवार किए प्रभु जगन्नाथ के दर्शन

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत जी ने सपरिवार पवित्र धाम जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर प्रदेश एवं नगरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और जनकल्याण की भावना निरंतर सशक्त होती है। उन्होंने कोरबा नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

जगन्नाथ धाम की आध्यात्मिक और दिव्य अनुभूति ने पूरे परिवार को श्रद्धा एवं भक्ति से अभिभूत कर दिया। महापौर ने प्रभु के श्रीचरणों में नमन करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button