रायपुर

महिलाओं ने भाजपा की रैली को नकार दिया – दीपक बैज

पूरी मशीनरी लगाकर 2 हजार महिला भी नहीं जुटा पाये

 

रायपुर (ट्रैक सिटी)। भाजपा की आक्रोश यात्रा को महिलाओं ने नकार दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरी मशीनरी लगाकर भाजपा की सरकार ने आक्रोश रैली के लिए महिलाओं को एकत्रित किया, लक्ष्य था 15 हजार महिलाओं को एकत्रित करेंगे लेकिन रैली में 2 हजार महिलाओं का न पहुंचना बताता है कि भाजपा की चाल को महिलाएं जान चुकी है, इसीलिए महिलाओं ने भाजपा की रैली में जाना जरूरी नहीं समझा। भाजपा ने महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को धोखा दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं का केवल राजनैतिक उपयोग करती है। वह उनका भला नहीं चाहती। महतारी वंदन के नाम पर हर विवाहित महिला को 1000 रू. देने का वादा किया, दिया 70 लाख महिलाओं को, 500 रू. में सिलेंडर नहीं दिया, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये, महंगाई बढ़ा दिया, गोठान बंद होने से लाखों महिलाएं बेरोजगार हो गयी, स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन का काम नहीं दे रही। भाजपा की विश्वसनीयता महिलाओं में समाप्त हो चुकी है इसीलिए महिलाओं ने भाजपा की रैली को नकार दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और उसके पितृ संगठन हमेशा से महिला विरोधी रहे है। आज भी आरएसएस में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं। आज तक भाजपा किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाई। भाजपा के लिए महिला केवल वोट लेने का माध्यम है। वह महिलाओं का भला नहीं चाहती है। भाजपा बताये उसने 1993 में पंचायतों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का तथा 2012 में महिला आरक्षण बिल का क्यों विरोध किया?

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button