रायपुर

मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर (ट्रैक सिटी)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने आज मुख्यमंत्री निवास में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भाजयुमो में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी भाजयुमो जिला महामंत्री शंकर साहू, सौरभ जागृत सहित पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और कृषि समृद्धि की दिशा में देश के बढ़ते कदमों का सशक्त उदाहरण है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ में कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। जनभागीदारी से जल संरक्षण का यह अभिनव प्रयास – जहाँ किसानों ने अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों के माध्यम से वर्षा जल को सहेजा – आज भूजल स्तर में सुधार की सशक्त मिसाल बन चुका है। हम जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण को आगे बढ़ाकर छत्तीसगढ़ को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वां संस्करण का मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 3, अहिवारा नगर पालिका में श्रवण किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष भिलाई पुरुषोत्तम देवांगन, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आज जिला भाजपा कार्यालय आसनसोल,पश्चिम बंगाल में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड का श्रवण किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने आज भगवानपुर वार्ड क्र.1 अम्बिकापुर के बूथ क्रमांक 30 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी “मन की बात” रेडियो कार्यक्रम के 132वें संस्करण का पार्टी पदाधिकारी एवं वार्ड वासियों के साथ श्रवण किया। मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड का श्रवण आज प्रत्येक बूथ, मंडल जिला स्तर पर किया गया।

वन मंत्री केदार कश्यप एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन टाटीबंध मंडल में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होकर 132 में एपिसोड का श्रवण किया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने असम के डिब्रूगढ़ में श्रवण किया मन की बात

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने मन की बात कार्यक्रम का असम के डिब्रूगढ़ में श्रवण किया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की है। यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button