कोरबा

“मोर आवास–मोर अधिकार” कार्यक्रम के तहत हरदी बाजार में सरोज पांड़े के अगुवाई में पदयात्रा एवं जनसभा आयोजित कर विधायक निवास का हुआ घेराव

 

कटघोरा,22 फरवरी ट्रैक सिटी न्यूज़ – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कटघोरा विधानसभा के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे की उपस्थिति रही ।

मोर आवास मोर अधिकार के तहत हरदी बाजार कॉलेज चौक में सरोज पांडे जी के अगुवाई में धरना प्रदर्शन करते हुए मेन रोड कॉलेज चौक होते हुए विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास का घेराव किया गया । पुलिस टीम व तहसीलदार की मौजूदगी में दो बेरीकैट लगाये गये थे । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पहला बैरिकेड तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया दूसरा बैरिकेड के समीप पुलिस टीम एवं प्रशासन की ओर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका गया । दूसरे बैरिकेड पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसीलदार रविशंकर राठौर को ज्ञापन सौप कर अपना धरना समाप्त किया गया ।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button