रायपुर

यह लोकसभा चुनाव भारत के सुनहरे भविष्य का चुनाव है : देव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा : प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का चुनाव यानी भारत को विकसित देश बनाना।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन ने कहा : चुनावी तैयारियों में भाजपा कांग्रेस से बहुत आगे चल रही है।

रायपुर, ट्रैक सिटी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि जनता ने भाजपा को सुशासन, संवेदनशीलता, सेवा और संस्कार का प्रतिसाद देने का मन बना लिया है और सभी 11 सीटों पर रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा को जीत मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बचे हुए दोनों टापू भी इस बार भाजपा की सुनामी में डूबने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ता इस बार कोरबा और बस्तर में भी जीत का परचम फहराने वाले हैं। श्री देव ने कहा कि प्रदेश का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता कार्यकर्ता ‘अबकी बार 400 पार’ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्राण-पण से जुटा हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता और हमारे 40 लाख निष्ठावान कार्यकर्ता 11 सीटों के रूप में इस चुनाव में मोदी जी को अपना शत प्रतिशत समर्थन और सहयोग देने वाले हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारी विधानसभा चुनाव पूर्ण होने के दूसरे दिन से ही आरंभ हो गई थी। भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की समझदार जनता भाजपा को पूरी 11 सीटें देकर एक व्यापक, चमत्कारिक जनादेश देने जा रही है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथो-हाथ लिया है और पूरे राज्य में अभूतपूर्व संतोष और खुशी का माहौल है। यह समर्थन नए भारत और विकसित भारत के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं। श्री देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम के परिणामस्वरूप भाजपा को 46 प्रतिशत मत को साथ 54 सीटों पर जीत मिली। 2018 के विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा 15 सीटों पर जीती, लेकिन चार माह बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली थी। 2023 में 54 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, इसलिए अबकी बार 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य है। पिछले चुनाव के परिणाम से उत्साहित कार्यकर्ता फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए गर्व और संतोष का अनुभव हो रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण बूथ से लेकर प्रदेशस्तर तक की सभी चुनावी तैयारियों में दिन-रात एक कर रहे हैं। सभी अनुभवी नेताओं और देव-दुर्लभ कार्यकर्ताओं से अपील है कि “अबकी बार 400 पार” के लक्ष्य को प्राप्त करने तक एक क्षण के लिए भी रुकें नहीं, थकें नहीं। श्री देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि जिस तरह से देश ने हाल ही में दो बार दीवाली मनाई, उसी तरह से हम दो बार होली भी मनाएंगे। लोकसभा चुनाव में 400 पार करने की संकल्प की सिध्दि के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामाख्या तक भाजपा का परचम लहराना होगा और पूरे प्रदेश की जनता और कार्यकर्ता एकमत होकर, एकजुट होकर इस काम में जुटे हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने मात्र 90 दिन की अल्पावधि में जनता के हित के लिए जो काम किया, जो योजनाएँ बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया, वह 10 वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल का एक छोटा-सा मॉडल है। केवल 90 दिनों में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रमं आवास को स्वीकृति दी गई। 25 दिसंबर को बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान खरीदी की लिमिट प्रति एकड़ 21 क्विंटल की गई। किए गए वादे के मुताबिक श्री रामलला दर्शन के लिए ट्रेन रवाना की गई। युवाओं के न्याय दिलाने पीएससी की जाँच सीबीआई को सौंपी गई। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रु. की राशि अंतरित की गई। प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि एकमुश्त उनके खाते में ट्रांसफर की गई। अस्थायी, संविदा व अन्य कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कमेटी का गठन किया गया। मोदी गारंटी के अनुसार राज्य के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान में 4 प्रतिशत की महंगाई भत्ता एवं पेंशनरों के महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की वध्दि करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से कर्मचारियों को कुल 816 करोड़ रुपए लाभ प्राप्त हुआ। कांग्रेस शासनकाल में पत्रकारों के साथ हुए उत्पीड़न की जांच हेतु गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाये जाने की घोषणा की। मोदी की गारंटी के अनुरुप तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा की दर 5500 रुपए की गई एवं इसके अतिरिक्त संग्राहकों को 4500 रुपए बोनस की भी घोषणा की गई।

*प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं लेंगे : शर्मा*

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं लेकर प्रचार करेंगे। पार्टी की चुनावी तैयारियों की विस्तार से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ को तीन कलस्टरों में विभाजित कर प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की। इसी प्रकार संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। श्री शर्मा ने कहा कि आचार संहिता लगने से पहले ही पूरे 11 प्रत्याशियों की घोषणा होने का बाद लोकसभा क्षेत्रों एवं विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हो चुका है। सभी लोकसभा प्रत्याशियों का अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में सघन दौरा प्रारंभ हो चुका है। लोकसभा चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से 37 कमेटियों का गठन किया गया है। चुनाव सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चुनाव प्रबंधन संयोजक व सह प्रबंधकों की नियुक्ति हो चुकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 10 वर्ष के एवं भाजपा की प्रदेश सरकार के 3 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में तीन-तीन प्रचार रथ चलेंगे।

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने बाद से ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की रचना की। इस क्रम में गाँव चलो अभियान का प्रारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस अभियान के तहत प्रदेश के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता गए। इस अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव रायपुर ग्रामीण में एवं गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल जांजगीर में प्रवास कर 24 घंटे का समय व्यतीत किए। सांगठनिक 35 जिलों के 280 स्थानों पर शक्ति वंदन कार्यक्रम किया गया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय के नेतृत्व मेंशक्ति वंदन अभियान के तहत 8 एवं 9 फरवरी 2024 को जिलास्तरीय एन.जी.ओ. एवं महिला स्व. सहायता समूह का संवाद कार्यक्रम किया गया। शक्ति वंदन कार्यक्रम 08 फरवरी से पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि वादे के मुताबिक प्रदेश सरकार ने अब तक प्रदेश के 10 हजार से अधिक लोगों को भगवान श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या श्रध्दा ट्रेन के माध्यम से भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के सभी लोगों के लिए भाजपा की प्रदेश सरकार श्रीराम लला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन चला रही है। प्रदेश में चल रहे लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत लाभार्थियों के घर-घर हमारे 1.08 लाख पार्टी कार्यकर्ता जाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का पत्र, स्टीकर और केंद्र सरकार की योजनाओं का पत्रक दे रहे है। छत्तीसगढ़ में ऐसे 40 लाख लाभार्थियों का डाटा हमारे पास उपलब्ध है। इन 40 लाख लाभार्थियों से सम्पर्क का अभियान प्रदेशभर में जारी है।

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और स्वच्छता अभियान के तहत भी लगातार कार्यक्रम रखे गए। स्वच्छ भारत के स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। मंदिर स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राममंदिर में, 20 जनवरी को को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पुरानी बस्ती स्थित मायामंदिर में उनके साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चैधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्यामबिहारी जयसवाल ने भी हिस्सा लिया। अब तक प्रदेश के 405 मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और यह अभी भी चल रहा है। दीवाल लेखन अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 1 लाख से अधिक स्थानों पर दीवाल लेखन एवं होर्डिंग के कार्य हो चुके हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत हमने प्रदेश में विगत 3 वर्षों में बूथों की स्थिति का अध्ययन किया और कमजोर बूथों का चयन कर उस पर वोट बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी प्रकार बस्ती संपर्क अभियान भी पूरे प्रदेश में चलाया गया।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू जगदीश रोहरा ,प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, नलिनेश ठोकने प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button