Bilaspur

यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में दी जा रही है यातायात की शिक्षा।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम में नागरिक समुदाय और आमजनों का विशाल जन समर्थन ।

*सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातयात हेतु हेलमेट, सीट बेल्ट, बीमा, लाइसेंस, और विधिमान्य नम्बर प्लेट की अनिवार्यता का पालन करना कराया जा रहा सुनिश्चित* 

बिलासपुर(ट्रैक सिटी)/ बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशानिर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस यातायात रामगोपाल करियारे के विशेष मार्गदर्शन में में इन दिनों शहर में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है प्रतिदिन शहर के विभिन्न चौक चौराहो में दो पहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट, रांग साइड वाहन चालन, सिग्नल जंप , ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलान, तथा मोबाइल से बातें करते हुए वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

साथ साथ समस्त शैक्षणिक, आद्योगिक, व्यावसायिक, विभिन्न नागरिक इकाईयों आदि में जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जन चेतना लाने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, सुरक्षित यातायात के प्रचार प्रसार की दिशा में भी जागरूकता कार्यक्रम निरंतर विभिन्न इकाईयों में जारी है।

इस क्रम में यातायात बिलासपुर के प्रभारी एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे ने बताया कि जिला में सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दृष्टि से लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही की जा रही है l

इसी क्रम में दिनांक 19.2.2025 को सकरी स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में यातायात की पाठशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य आसंदी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने कहा कि युवा यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करते हुए आम लोगों के लिए मिसाल बन सकते हैं। तथा अपनी प्रत्येक यात्रा सकुशल पूरी कर सकते हैं। वही यातायात के मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे ने विद्यार्थियों के समूह को यातायात संकेत, सड़क में चलने के नियम, मोटर व्हीकल एक्ट, सड़क दुर्घटना के कारण एवं निवारण के साथ-साथ गुडसेमीरिटन की सविस्तार जानकारी दी।

कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य मल्होत्रा, प्राध्यापक विद्या चरण शुक्ला महंत तथा जीवधरणी फाउंडेशन के विकास वर्मा, थाना सकरी के स.उ.नि. हेमंत आदित्य थाना यातायात से आरक्षक कुशल साहू, संजय रात्रे सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button