Raipur

‘‘यातायात सुरक्षा सम्मेलन’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

रायपुर (ट्रैक सिटी) उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लखन पाटले, अति. पुलिस अधीक्षक शहर, सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं पूर्णिमा लामा नगर पुलिस अधीक्षक उरला जिला रायपुर के नेतृत्व में दिनांक 15.05.2025 को ‘‘यातायात सुरक्षा सम्मेलन’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
‘‘यातायात सुरक्षा सम्मेलन’’ के तहत थाना धरसींवा के अंतर्गत कुल 55 गांव के माल वाहको के चालको, माल वाहक वाहन स्वामियों एवं गांव के वरिष्ठ गणमान्य लोगों को दिनांक 15.05.2025 को स्थान मंगल भवन धरसींवा में सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। उक्त सम्मेलन में सभी गांव से माल वाहन चालक/वाहन स्वामी एवं गांव के गणमान्य नागरिक लगभग कुल 600 की संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यातायात सुरक्षा एवं जान माल की हानि को ध्यान में रखते हुए माल वाहन में सवारी नहीं बैठाने के सख्त निर्देश दिये गये एवं इस प्रकार के कृत्य करते पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में सभी उपस्थित लोगों को बताया गया है। पुलिस विभाग के इस सम्मेलन में पुलिस द्वारा यातायात के इस विषय पर सभी माल वाहन चालको/वाहन स्वामियों के ने माल वाहन में सवारी नहीं बैठाने एवं यातायात के नियमों का नियमानुसार पालन करने का आश्वाशन दिया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button