Raipur

राजस्व मंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त

रायपुर (ट्रैक सिटी) राजस्व पटवारी संघ के आवाहन पर प्रदेश के सभी पटवारी अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। राजस्व पटवारी संघ सरकारी ऑफिस में ऑनलाइन कामों के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर इसके अलावा आवश्यक संसाधन, नेट भत्ता ,ऑनलाइन नक्शा बटांकन में संशोधन, सीधे पटवारी की आईडी से होनी चाहिए आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। राजस्व मंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो गई हैं।औरराजस्व संबंधित मामलों पर अब नहीं होगी कोई समस्या।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button