कोरबा

रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टला एक बड़ा हादसा,ऊपरी हिस्से का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिरने पर बाल बाल बचा नीचे निवासरत परिवार।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार यहां एक मकान के ऊपरी हिस्से का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे नीचे निवास कर रहा परिवार बाल-बाल बच गया।

हालांकि इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा हैं की छज्जा गिरने की घटना इतनी अचानक हुई कि नीचे मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।मलबा सीधे घर के सामने और अंदर तक फैल गया, जिससे घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। भवनों का रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने और जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button