रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, जंगल में बन रही थी शराब तभी पहुंच गई पुलिस 8 भट्टी 600 किलो महुआ नष्ट किया।

रायगढ़ (ट्रैक सिटी)/ रायगढ़ जिला में अवैध कच्ची शराब बनाने के साथ ही उसकी बिक्री की जाती है। ऐसे में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत कच्ची शराब पर कार्रवाई कर रही है। जहां घरघोड़ा ब्लॉक के जंगल में नदी किनारे भट्टी पर कच्ची शराब बनाया जा रहा था। तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और अवैध शराब जब्त करते हुए अवैध शराब भट्टी और काफी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया है। साथ ही 190 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घरघोड़ी के खेतधरहा नदी किनारे अवैध रूप से काफी मात्रा में महुआ शराब बनाया जा रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियो को देते हुए पुलिस टीम की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। यहां एक आरोपी छोटू डनसेना 37 साल को अवैध रूप से महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथो पकड़ा। पुलिस ने उससे पूछताछ अवैध बिक्री के लिए शराब बनाना स्वीकार किया। मौके पर पुलिस को शराब बनाने के लिए भट्टी में बड़े बड़े बर्तन चढ़े हुए मिले।

जिसे पुलिस ने तोड़ते हुए 8 शराब भट्टियों को तोड़ दिया और 190 लीटर महुआ शराब जब्त किया। वहीं मौके पर तकरीबन 600 किलो महुआ लहन को नष्ट किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। घटना के बाद पुलिस की टीम ग्राम घरघोड़ी पहुंची, जहां ग्रामीणों को समझाईश दी गई कि कोई भी अवैध शराब नहीं बनाए। पुलिस ने अवैध शराब बनाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। वहीं अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस और भी आरोपियों की तालाश कर रही है।

ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री में पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शराब के अवैध कारोबार पर निगरानी की जा रही है। जिले में अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए आॅपरेशन आघात की शुरूआत की गई और लगातार इस पर कार्रवाई की जा रही है। ग्राम घरघोड़ा में शराब भट्टी और महुआ लहन को नष्ट किया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button