Raipur

रायपुर में होगा खेल अकादमी हेतु चयन ट्रायल

इच्छुक खिलाड़ी 12 अप्रैल तक करा सकते हैं पंजीयन

रायपुर/  खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी में हॉकी (बालक/बालिका), तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी फुटबॉल (बालक/बालिका) एवं एथेलेटिक्स (बालक/बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर जिले में किया जा रहा है। तीरंदाजी और फुटबॉल खेल का चयन ट्रायल 21 से 23 अप्रैल तथा हॉकी/एथलेटिक्स खेल का चयन ट्रायल 25 से 27 अप्रैल 2025 को होगा।
इस संबंध में प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया है कि जिले के इच्छुक खिलाड़ी (बालक/बालिका) जो आयोजित ट्रायल में सम्मिलित होने चाहते है और उनकी आयु 13 से 17 वर्ष है। वे खिलाड़ी 12 अप्रैल 2025 तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभमें सयुंक्त जिला कार्यालय बलरामपुर में सबंधित खेल के उच्च स्तरीय खेल प्रमाण पत्र के साथ अपना जन्म प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड, मार्कशीट की छायाप्रति व पासपोर्ट साईज की नवीनतम फोटो के साथ पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button