TRACK CITY NEWS कोरबा/ देश के जननेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय भारत जोड़ों यात्रा का समापन दर्री में यात्रा के साथ किया गया। इस यात्रा की अगुवाई राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की और इस यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसजन सहित दर्री क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित हुई। इस यात्रा को जयसिंह अग्रवाल ने संबोधित भी किया और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से हमारे नेता राहुल गांधी की साख पूरे देश में बढ़ी है और आज पूरा देश राहुल गांधी की लोकतांत्रिक शैली से प्रभावित हुआ है और आज भाजपा राहुल गांधी से डरने लगी है। इसीलिए उनके खिलाफ साजिश रची गई। आज पूरा देश केन्द्र सरकार की हिटलरशाही और साजिश से वाकिफ हो चुका है। आज राहुल गांधी देश के एक ऐसे एकमात्र मुखर जननेता बन चुके हैं जिससे भाजपानीत केन्द्र सरकार डरी हुई है। उन्होने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन साढ़े चार सालों में प्रदेश तरक्की की उंचाइयां हासिल की है और हमारी योजनाएं पूरे देश में मॉडल के रूप में कई राज्य अपना रहे हैं और केन्द्र सरकार ने भी कई पुरस्कारों से नवाजा है। उन्होने कहा कि आज महंगाई चरम पर पहुंच गई है, लेकिन इसके विपरित प्रदेश सरकार ने आम जनता की तरक्की के लिए काम किया। यात्रा को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
यात्रा में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस महामंत्री विकास सिंह, युवा कांग्रेस ज़िला प्रभारी आकाश मिश्रा, युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राकेश पंकज, दर्री ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र ठाकुर, पार्षद सुनील पटेल, रोपा तिर्की, अरुण वर्मा, एल्डरमैन मनीराम साहू, आशीष अग्रवाल, बिसाहु दास, रामायण दास, के पी चन्द्रवंशी, लकरा, देवी दयाल तिवारी, नार्मन बाघे, सिकंदर मेमन, महासचिव विवेक श्रीवास, अंकित श्रीवास्तव, प्रह्लाद साहू, ज़िला उपाध्यक्ष प्राची दुबे, नाशाद ख़ान, पवन विश्वकर्मा, ज़िला जेल संदर्शक कमलेश गर्ग, सुनील निर्मलकार, अमित सिंह, राजेश यादव, सरफ़ुद्दीन आलम, विकास यादव, अश्वनी पटेल, लव राज, हरीश भारती, डेनिश बाधे, आकाश प्रजापति, भूनेश्वर दुबे, मिनकेतन गबेल, घनश्याम चौहान, शाहबाज़, अनिकेत राठौर, निलेश दीवान, ओम यादव, अनिल यादव, मोनू ठाकुर, कृष्ण यादव, युवराज चंद्रा, रवींद्र तंवर, अज्जू मेमन, शुभम् दीवान, आकाश महंत, जगदीश, रवींद्र, महेंद्र चंद्रा सहित युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

