NEWS

रोजगार दिवस में दी गई सामुदायिक, हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी

 

जांजगीर चांपा (ट्रैक सिटी) कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदशन में जिले में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यों की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया और इसके योजना के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत सामुदायिक कार्यों, हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी से भी अवगत कराया गया।
जिले में 7 नवंबर को आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, कृषकों, मनरेगा जॉबकार्डधारी परिवारों को भू-जल को रिचार्ज करने एवं जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने के बारे में किए जाने वाले कार्यों को लेकर प्रोत्साहित किया गया। तालाब, डबरी, कुआं के अलावा जल संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जल निकायो के कायाकल्प एवं जीर्णाेद्वार के सकारात्मक प्रभावों को भी बताया गया। जनपद पंचायत अकलतरा ग्राम पंचायत फरहदा, बनाहिल, तिलई, कापन में मनरेगा के कार्यों की जानकारी दी।जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत नवागांव, महुदा ब, करमा आदि में रोजगार दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी गई। जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। इसके अलावा जनपद पंचायत पामगढ़, जनपद पंचायत में भी रोजगार दिवस आयोजित किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button