कोरबा

लगातार बारिश के बीच आयुक्त ने किया निचली बस्तियों जलभराव क्षेत्रों का सघन दौरा

बस्तीवासियों से की भेंट, स्थिति का लिया जायजा, स्थिति पर सतत नजर रखने प्रभावित परिवारों को सेल्टर केन्द्रों में पहुंचाने के दिये निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज लगातार बारिश के बीच नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न जलभराव क्षेत्रों व नदी के किनारे स्थित निचली बस्तियों का सघन दौरा कर अतिवर्षा से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होने बस्तियों के रहवासियों से भेंट की, उनसे संवाद किया, उनका हालचाल जाना तथा जलभराव से जुड़ी स्थितियों का अवलोकन किया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्तियों में जलभराव की स्थितियों पर लगातार नजर रखने तथा जलभराव की स्थिति पैदा होने पर युद्धस्तर पर बचाव, राहत कार्य करने, प्रभावित लोगों को सेल्टर केन्द्रों में पहुंचाने एवं केन्द्रों में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सतत रूप से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
एक ओर जारी लगातार वर्षा एवं दूसरी ओर बांगों बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के फलस्वरूप हसदेव नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, नदी का जलस्तर बढ़ जाने से कोरबा शहर की कुछ निचली बस्तियों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो रही है, विशेषकर ऐसी बस्तियाॅं जो नदी के तट पर बस चुकी है, वहाॅं जलभराव हो रहा है, इसकी जानकारी प्राप्त होते ही आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों की टीम के साथ सीतामणी, इमलीडुग्गू, कलमीडुग्गू सहित अन्य तटीय व निचले क्षेत्रों में बसी बस्तियों का सघन दौरा किया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्ती के लोंगो से भेंट कर उनसे संवाद किया तथा जलभराव से प्रभावित लोगों की जानकारी ली। आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रभावित लोगों से कहा कि निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेल्टर केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जहाॅं पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई हैं, अतः जलभराव से प्रभावित व्यक्ति इन सेल्टर केन्द्रों में पहुंचे तथा स्थिति सामान्य होते तक वहाॅं वह रह सकते हैं। भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर रूचि साहू व लीलाधर पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, उप जोन प्रभारी अजयकुमार अग्रवाल, सहायक अभियंता विनोद गोंड़, यशवंत जोगी, अश्वनी दास, स्वच्छता निरीक्षक शैलेन्द्र नामदेव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व बस्ती के रहवासी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासगृहों में हो शिफ्ट- आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नदी के किनारे बने मकानों तथा संभावित जलभराव क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत काफी संख्या में मकान निगम द्वारा निर्मित कराये गये हैं, जो वर्तमान में रिक्त हैं, जिनका आबंटन होना अभी शेष है, अतः वे नियमानुसार निर्धारित न्यूनतम राशि जमा कर इन मकानों का आबंटन प्राप्त कर लें तथा वहाॅं पर शिफ्ट हो जायें, इसमें निगम उनका पूरा सहयोग करेंगा तथा यदि बैंकों से लोन दिलवाने की जरूरत पड़ी तो उन्हें सुगम रूप से बैंक लोन भी उपलब्ध कराया जायेगा। आयुक्त श्री पाण्डेय ने उनसे कहा कि नदी तट व निचले क्षेत्रों में मकान बनाकर रहने से जलभराव का खतरा सदैव बना रहेगा, अतः इससे बचने के लिये वे निगम की इस पहल का लाभ अवश्य उठायें।

नाले में राखड़ पटने से कलमीडुग्गू में हो रहा जलभराव- अपने भ्रमण के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय निगम के दर्री जोन की कलमीडुग्गू बस्ती पहुंचे, जहाॅं पर जलभराव की शिकायत प्राप्त हुई थी, आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्तीवासियों से भेंटकर उनका हालचाल जाना, बस्तीवासियों ने बताया कि सीएसईबी प्लांट के द्वारा बहाया जाने वाला राखड़ वहाॅं पर स्थित नाले में आकर जम गया है, जिससे न ाले के पानी की निकासी नहीं हो पाती तथा बस्ती में जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने इस पर तत्काल कार्यवाही करने, जलभराव को दूर करने तथा सीएसईबी प्लांट से बहाये जाने वाले राखड़ युक्त पानी को नाले में न छोड़ने की कड़ी हिदायत प्रबंधन केा दी।

निगम द्वारा लगातार की जा रही मुनादी-बांगों बांध से ज्यादा मात्रा में पानी छोडे़ जाने, हसदेव नदी का जल स्तर बढ़ने तथा लगातार बारिश होने से बस्तियों में जलभराव की संभावना को देखते हुये नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इन बस्तियों में लगातार विगत दो दिनों से मुनादी कराई जा रही है तथा नदी के किनारे व जलभराव संभावित जगहों में बने मकानों केा खाली करने की अपील की जा रही है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने भ्रमण के दौरान बस्तीवासियों से इसकी जानकारी ली, जिस पर बस्ती के लोगों ने बताया कि बस्ती में 03 से 04 बार मुनादी कराई जा चुकी है।

निगम क्षेत्र में बनाये गये हैं 11 सेल्टर केन्द्र-  आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा पूर्व में ही आदेश जारी कर जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत देने व उनके रहने-खाने की समुचित व्यवस्था के मद्देनजर 11 सेल्टर केन्द्र बनाये गये हैं, इन सेल्टर केन्द्रों में प्राथ.आ.जा.क.सीतामणी, पूर्व.मा.शा.सीतामणी, पूर्व.मा.शा.आ.जा.क.मिशन रोड, प्रा.मा.शा.आ.जा.क.रानी गेट के पास, प्रा.शा.लालघाट, अंबेडकर स्कूल, प्रा.शा.जोगियाडेरा, कबीर भवन, सुमेधा स्कूल, एसईसीएल स्कूल, शा.प्रा.शाला प्रेमनगर आदि शामिल हैं, इसके अतिरिक्त आवश्यकता पडने पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम केा मुख्य सेल्टर केन्द्र के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के समस्त जोन कमिश्नरों व उप जोन प्रभारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर सतर्क नजर रखें तथा यदि कहीं पर भी जलभराव की स्थिति पैदा होती है तो तत्काल बचाव व राहत कार्य प्रारंभ कर प्रभावित परिवारों को इन सेल्टर केन्द्रों में पहुंचाये तथा वहाॅं पर उनके रहने खाने सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं त्वरित रूप से सुनिश्चित करायें

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button