सारंगढ़ -बिलाईगढ़

वर्तमान वित्तीय वर्ष में रजिस्ट्री कार्य के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ वर्तमान वित्तीय वर्ष में रविवार 31 मार्च को शासकीय सामान्य अवकाश है, किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय में अवकाश नहीं है और वे खुले रहेंगे। पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके साथ ही मार्च माह में प्रतिदिन निर्धारित अपाईन्टमेंट की सीमा में भी वृद्धि करते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपाईन्टमेंट की सुविधा प्रदान की गई है। सामान्य दिवस में 5 बजे तक का ही अपाईन्टमेंट होता है।अवकाश दिवस में पंजीयन कार्य होने से वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही पंजीयन कराने के इच्छुक पक्षकारों को सुविधा प्रतिवर्ष लगभग परम्परा अनुसार दी जाती है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button