Raipur

विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेसी,

Track city. कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा आदि मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने कूच कर चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। वहीं पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने वाटर कैनन का इस्‍तेमाल किया। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बारिश के बीच विधानसभा घेराव में शामिल होने बड़ी संख्‍या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पंडरी के मंडी गेट पहुंचे।

इससे पहले मंडी गेट पर सभा को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रध्‍वज साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button