रायपुर,2 जनवरी/ट्रैक सिटी न्यूज़। विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, विधानसभा की कार्यवाही से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। एक ओर विपक्ष पक्ष को घेरने की तैयारी में है, इस मामले में रणनीति बनाने की बैठक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के घर में हुई।
भाजपा हर दिन स्थगन लाने की योजना पर काम कर रही है। भाजपा कानून व्यवस्था के साथ ही किसानों की समस्याओं, कर्मचारियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर स्थगन लाएगी। इसके अलावा धर्मांतरण और पीएम आवास के मुद्दे पर भी सदन में चर्चा के लिए सरकार को बाध्य करने की योजना है।

