Korba

वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूल गई 19 वर्षीय युवती,पुलिस जुटी जांच में……

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के 15 ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का नाम राधीका साहू था,जो बिलासपुर के किसी ब्युटी पार्लर में काम किया करती थी। बताया जा रहा है,कि राधीका कुछ दिन पहले ही कोरबा स्थित अपने घर पर आई हुई थी। पूछताछ में पता चला है,कि दोपहर के वक्त उसने किसी को वीडियो कॉल किया फिर फांसी के फंदे पर झूल गई। जिस वक्त उसने अपनी ईहलीला समाप्त की उस वक्त घर पर उसकी मां और बड़ी बहन मौजूद थी। परिजनों को भी समझ नहीं आ रहा है,कि आखिर ऐसी क्या वजह थी,कि राधीका ने फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बात FSL की टीम को मोके पर बुलाया गया और मृतिका के मोबाइल को जप्त किया गया है, आगे पुलिस जांच के बाद ही अन्य कारणों का खुलासा हो पायेगा।

बहरहाल राधिका की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं जिसकी पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि आखिर राधिका ने ऐसा कदम क्यों उठाया क्या परीस्थिति की उसने आत्महत्या की। वह शख्स कौन था जिससे राधिका ने अंतिम बार बात की और ऐसी क्या बात हुई की बात के बाद उसने ऐसा कदम उठाया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button