Korba

संपूर्णता अभियान शुभारंभ समारोह 06 जुलाई को।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नीति आयोग अंतर्गत जिले में संपूर्णता अभियान शुभारंभ समारोह का आयोजन कोरबा कलेक्ट्रेट सभागार में 06 जुलाई 2024 को दोपहर 03 बजे वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप् में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर व महापौर नगर निगम कोरबा राजकिशोर प्रसाद तथा सम्मिलित होंगे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button