कोरबा

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही, ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

आरोपीगण “KHELO BAAZI BOOK” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से सट्टा खेल एवं खिला रहे थे।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दिनांक 13.04.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल एवं खिला रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना कोरबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई।

रेड के दौरान आरोपी को मौके पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपीगण “KHELO BAAZI BOOK” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा खेल एवं खिला रहे थे। उक्त आईडी में अब तक भारी मात्रा में लेन-देन होना पाया गया है तथा वर्तमान में आईडी में ₹72,020/- (बहत्तर हजार बीस रुपये) का बैलेंस जमा होना पाया गया है।

*♦️गिरफ्तार आरोपी का विवरण*

नाम– जशवीर राना,पिता– हुक्कुम सिंह राजपूत उम्र– 33 वर्ष पता– लक्ष्मणबन तालाब, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

*♦️फरार आरोपी*

नाम– निखिल राजपूत पता– लक्ष्मणबन तालाब, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

👉 फरार आरोपी की सक्रिय रूप से तलाश की जा रही है एवं उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*♦️अपराध विवरण*

अपराध क्रमांक– 335/2026

धारा – छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क), 7(1)आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

*♦️सराहनीय भूमिका*

इस कार्यवाही में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार उईके,प्रधान आरक्षक गुना राम सिन्हा, आरक्षक सुशील यादव, आलोक टोप्पो, डेमन ओगरे,महिला आरक्षक सुनीता डहरिया एवं अर्चना तिकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*♦️पुलिस की अपील*

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, जुआ अथवा साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता ही अपराधों पर नियंत्रण में सहायक है।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button