कोरबा

सड़क हादसे में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित चार घायल

कोरबा (ट्रैक सिटी) जिले के उरगा थाना अंतर्गत भैसमा-उरगा मुख्य मार्ग पर ग्राम कुकरीचोली स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सड़क हादसा हो गया। कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कोरबा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष विक्की कंवर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button