Korba

सायकल रैली का आयोजन 01 जून को।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ विश्व सायकल दिवस के अवसर पर 01 जून को कोरबा शहरी क्षेत्र के एसईसीएल व्हॉलीबॉल मैदान में प्रातः 07 बजे सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली व्हॉलीबॉल मैदान से प्रारंभ होकर गुरूघासीदास चौक, मुडापार से होते हुए वापस एसईसीएल व्हॉलीबॉल मैदान में समाप्त होगा।

खेल विभाग द्वारा उक्त सायकल रैली में अधिक से अधिक संख्या में जिले के जनप्रतिनिधि, समस्त अधिकारी, कर्मचारी, सभी प्रबुद्धजन, स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय खिलाड़ी, एनसीसी कैडेटस, एन.एस.एस. समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर एकजुटता व सहिष्णुता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button