कोरबा

सिर पर पत्थर मारकर महिला की हत्या, अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा(ट्रैक सिटी)। लैंगा के पास ग्राम लोकहड़ा में एक महिला की पत्थर मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लैंगा निवासी सुखमनिया एक्का के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला पर अज्ञात हमलावर ने हमला किया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतका की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। वहीं हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।

पुलिस जांच के बाद ही हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपी के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button