कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा-देर से और कांग्रेस की नकल करने के उद्देश्य से ही सही बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ के तीज त्योहार को प्रमोट करने के लिए मजबूर हुई
हरेली के त्योहार पर मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक रूप से सजाया जाएगा जैसा पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार में सजाया जाता था
यह अच्छा कदम है
छत्तीसगढ़ में जब 15 साल तक बीजेपी की सरकार थी छत्तीसगढ़िया तीज त्योहारों को तिरोहित करने का काम किया गया
भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़िया तीज त्योहार खान-पान को आगे बढ़ाने का काम किया गया
जनता को इससे जुड़ाव हुआ
अब बीजेपी की साय सरकार मजबूर हुई है कि वो उस परंपरा को आगे बढ़ाए

