Track city. महासमुंद पुलिस के द्वारा आज दिनांक 03.03.2024 को डी.एम.एस. स्कूल महासमुंद में सेमिनार आयोजन कर छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध एवं उनके बचने संबंधित जानकारी दिया गया। यह आयोजन देश में बढ़ रहें Online फायनेंसियल फ्राड़ के मददे्नजर किया गया है। छात्र/छात्राओं को ओ.टी.पी. की गोपनीता, अनजान लिंक से बचने एवं एप्प के माध्यम से मोबाईल फोन हैंक हो जाने के बारे में बताया गया। online फ्राड न हो इसके लिए कैसे सतर्क रहने का विस्तृत जानकारी दिया गया है, साथ ही यातायात जागरूकता एवं महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में बताया गया।
सेमिनार में प्राचार्य डी.एम.एस. स्कूल महासमुंद, शिक्षक/शिक्षिका पुलिस विभाग से स.उ.नि. झुमुक लाल हिरवानी, प्र.आर. सुचित्रा विदानी, आर. चितरेखा नवरंगे, चम्पलेश सिंह, हरिश चंद्राकर, महेन्द्र दीवान सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहे।

