कोरबा (ट्रैक सिटी)। सावन के पावन दिनों में बालको के लालघाट स्थित सुनील पांडे के घर के सोफे के अंदर से फुफकारने की आवाज सुनाई देने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यूअर अजय साहू ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर सोफे के अंदर छिपे विषैले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। परिवार ने RCRS टीम का आभार व्यक्त किया।
RCRS और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

