कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन में नगर निगम कोरबा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर निगम कोरबा की टीम को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य पार्षद श्रीमती धनकुमारी गर्ग, संजय तिवारी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर निगम कोरबा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों की जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। कोरबा नगर निगम ने यह साबित किया है कि जनभागीदारी और प्रभावी प्रबंधन से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।”

