Korba

हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

एक महिला आरोपी गिरफ्तार, 35 लीटर अवैध शराब जब्त।

*आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया*

*गिरफ्तार आरोपी का विवरण:*

*नाम:* सोनकुंवर धनुहार (उम्र 40 वर्ष)  

*पिता का नाम:* स्व. मंगलूराम धनुहार  

*निवासी:* मुक्ता धनुहारपारा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा  

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*दिनांक 24.03.2025* को मुखबीर सूचना के आधार पर पता चला कि ग्राम मुक्ता धनुहारपारा की निवासी *सोनकुंवर धनुहार* अपने घर के पीछे गली में छुपाकर *अवैध कच्ची महुआ शराब* बेच रही है। इस सूचना पर *थाना प्रभारी हरदीबाजार*के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

*बरामदगी:*

– 35 लीटर कच्ची महुआ शराब (चार प्लास्टिक जारों में भरी हुई)  

– शराब बनाने एवं बेचने के उपकरण  

– अवैध बिक्री से प्राप्त नकदी  

*कानूनी कार्रवाई:*

आरोपी का कृत्य *धारा 34(2) आबकारी अधिनियम* के तहत दंडनीय पाया गया। अतः अपराध क्रमांक 38/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button