रायपुर

हर्षवर्धन शुक्ला की इच्छा पूरी,बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने का आया अवसर

RAIPUR,TRACK CITY. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के परिणाम ने हर किसी को चौंकाया है. बीजेपी ने राज्य गठन के बाद चौथी पर छत्तीसगढ़ में सरकार बना ली. इस चुनाव में कई खास झलकियां रही है. उसी में से एक झलकी आज आपको बताते है, क्योंकि चुनाव को लेकर नेताओं ने शर्त खेला तो आम जनता मन्नत मांगते हुए दिखे. इसी में से एक किस्सा राजधानी रायपुर से सामने आया है.

दरअसल, रायपुर के कोटा इलाके के हर्षवर्धन शुक्ला ने रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत की जीत को लेकर संकल्प लिया था कि जब तक राजेश मूणत चुनाव नहीं जीते जाते, वह बाल और दाढ़ी नहीं बनाएंगे. 3 दिसंबर को रिजल्ट आया और राजेश मूणत 2018 में करारी हार के बाद 2023 में 40 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए. इससे हर्षवर्धन शुक्ला की इच्छा पूरी हो गई है. लिहाजा अब उनके अपने बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने का अवसर आ चुका था. तब राजेश मूणत ने हर्षवर्धन के बाल कटवाने उनके घर नाई को लेकर पहुंच गए. फिर राजेश मूणत ने उनसे बाल कटवा लेने आग्रह किया.

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button